ट्रेन से कोलकाता जा रहे थे, मुरी स्टेशन में पकड़े गये।
रांची। चुटिया थाना पुलिस घर से भाग कर हावड़ा जा रहे प्रेमी जोड़े को सूचना के एक घंटे के अंदर बरामद कर दोनों के परिजनों को सौंप दिया।
चुटिया थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार को बीती रात 10 बजे गोसांई टोली से नाबालिग पे्रमी जोड़े के लापता हाने की सूचना मिली थी,सूचना मिलने के बाद पुलिस फौरन हरकत में आई और लड़का लड़की की तस्वीर आरपीएफ को दे दी, उसके बाद आरपीएफ सीसीटीवी कैमरे में दोनों की पहचान कर पता लगया की दोनों हावड़ा एक्सपे्रस में सवार हो कर कहीं जा रहे हैं। उसके बाद चुटिया थाना पुलिस टीम,आरपीएफ की मदद से मुरी स्टेशन में ट्रेन रोक कर दोनों को बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा पूछे जाने पर दोनों ने बताया कि वे एक दूसरे को काफी दिनोें से प्यार करते हैं, इस लिए भाग कर कोलकाता जा रहे थे।
मामले में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वेंकटेश कुमार ने बताया कि दोनों लड़का लड़की दोनों नाबालिग है। दोनों शुक्रवार की सुबह 11 बजे से ही घर से लापता थे,लेकिन इसकी घर वालों को नहीं होने के कारण पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गयी थी। दोनों के घर से भागने की सूचना रात 10 बजे पुलिस को मिली थी। उसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए रात 11 बजे दोनों को हावड़ा ट्रेन से कोलकाता जाने के दौरान आरपीएफ की मदद से मुरी स्टेशन स बरामद कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!