गांडीव रिपोर्टर
चाईबासा। शनिवार देर शाम ज़िले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के शहरी इलाके में अपराधियों ने एक बर्तन दुकानदार को गोली मारकर 50 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि लूट की वारदात का विरोध करने पर दुकानदार को गोली मार दिया जिससे वह घायल हो गया है लेकिन घायलावस्था में भी दुकानदार ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए लुटेरा गिरोह केएकल लुटेरे को पकड़ लिया और उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।घायल दुकानदार का प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पकड़े गए लुटेरे को कब्जे में लेकर पुलिस गहन पड़ताल में जुटी हुई है।




