पैर फिसलने से रीमिक्स फॉल में हुआ हादसा

गांडीव रिपोर्टर

खूंटी। दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 19 वर्षीय छात्र निलेश कच्छप की रीमिक्स फॉल में गहरे पानी में डूबने से मौ’त हो गई। वह रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के बड़ा घाघरा का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ चट्टान पार करने के दौरान पैर फिसलने से निलेश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाइफ जैकेट की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। हालाँकि उसे बचाया नहीं जा सका।