शनिवार तक शरीर के भारत पहुँचने की संभावना
गांडीव रिपोर्टर
रांची। रातू रोड मधुकम निवासी स्वर्गीय राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर शनिवार तक भारत पहुँचेगा। आज रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने इस मामले को लेकर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर जी से मुलाकात की और उनसे स्वर्गीय राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर को जल्द भारत वापस लाने के लिए व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। ज्ञात हो कि श्री वर्मा एक योग शिक्षक थे, जिनकी वियतनाम में एक सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई थी।

मुलाक़ात के बाद श्री सेठ ने बताया कि मैंने ज़रूरी कागज़ी कार्रवाई और औपचारिकताओं को पूरा करने में मदद के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का भी अनुरोध किया। विदेश मंत्री ने आश्वासन दिया कि हर संभव मदद दी जाएगी और उम्मीद है कि पार्थिव शरीर शनिवार से पहले भारत पहुँच जाएगा।
