रांची
झारखंड स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आजसू पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान झारखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई का आधार है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनका अदम्य संघर्ष आज भी युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।