झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) (2025-26)
इस महत्वकांक्षी योजना के तहत झारखंड सरकार राज्य की गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को उनके भरण-पोषण और सशक्तिकरण के लिए हर महीने 1,000 रुपये (यानी 12,000 रुपये प्रति वर्ष) की सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खाते (DBT) में प्रदान कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
पात्रता (Eligibility)
- •आवेदक महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- •आवेदक महिला की आयु 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- •महिला के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- •बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक और DBT इनेबल्ड होना चाहिए।
- •परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
ज़रूरी दस्तावेज़ (Documents)
- •आधार कार्ड
- •राशन कार्ड (पीला या गुलाबी)
- •आय प्रमाण पत्र (CEO/CO स्तर से बना हुआ)
- •बैंक पासबुक की कॉपी
- •पासपोर्ट साइज फोटो
- •मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
यहाँ से आवेदन करें
आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँझारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) — अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
यह झारखंड सरकार की एक योजना है जिसके तहत गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर महीने 1,000 रुपये (12,000 रुपये सालाना) की आर्थिक सहायता दी जाती है।