गांडीव रिपोर्टर
रांची। रांची-जमशेदपुर एनएच हाईवे पर हुए एक दुखद सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह जी की छोटी सुपुत्री तृषा सिंह की असामयिक नि’धन हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में मंत्री जी की बेटी का निधन हो गया है। इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और मंत्री जी भी घटनास्थल पर पहुंच रही हैं।
घटना तड़के सुबह तीन बजे की बताई जा रही है। मरीन ड्राइव पर पहले से खड़ी ट्रक में कार ने मारी टक्कर जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों मे दो लड़के सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और दो लड़की वंशिका खंडेलवाल और इस्तिका सिंह शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार सभी स्विफ्ट कार में सवार थे। तेज गति से जा रही कार आगे खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। वहीं कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।
