चतरा। जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र से 12 साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने की सूचना सामने आई है। रक्तस्राव और दर्द की शिकायत के बाद परिजनों ने बच्ची को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
परिजनों ने बाल कल्याण समिति, जिला प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, बच्ची की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकीय जांच और आवश्यक उपचार की प्रक्रिया की जा रही है। घटना की सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किसने मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर कथित तौर पर उसके साथ दरिंदगी की। मामले में पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
हालांकि इस मामले में जिला प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारी घटना की जानकारी नहीं होने की बात कह रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मामले में कुछ कहने से बच रहे हैं।
12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी गर्भवती बच्ची सदर अस्पताल में भर्ती
चतरा। जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र से 12 साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने की
1 मिनट में पढ़ें
