गोड्डा में अडाणी ग्रुप का सीएसआर हेड पहुंचे, महाविद्यालय के विकास पर चर्चा
गोड्डा जिले के पीरपैंती में स्थित एसआरटी महाविद्यालय धमड़ी में बुधवार को अडाणी ग्रुप के सीएसआर हेड कृष्णा कलानी ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय के मुख्य द्वार के जीर्णोद्धार और परिसर के सौंदर्यीकरण के मुद्दों पर महाविद्यालय प्रबंधन के साथ विस्तृत चर्चा की।
कलानी ने महाविद्यालय के विकास और परिसर को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने इस दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन भी दिया।
