सुप्रीम कोर्ट कोलिजियम ने ज्यूडिशियल अफ़सर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा के नामों की अनुशंसा की

गांडीव रिपोर्टर,

रांचीसुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी आदेश के मुताबिक ज्यूडिशियल अफ़सर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

श्री मनोज प्रसाद

अधिसूचना जारी होने के बाद तीनों ज्यूडिशियल अफ़सर जल्द ही पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे। नियुक्तियों के बाद झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है।