गांडीव रिपोर्टर,
लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में आज गुरुवार को जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक हुई। बैठक में उग्रवादियों के प्रत्यार्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत देय विभिन्न सुविधा की समीक्षा की गई। मुख्य रूप से आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा में जोड़े जाने के उद्देश्य से सुरक्षा एवं पुनर्वास के लिए तथा परिवारों के सदस्य को आर्थिक सहायता प्रदान करने, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, एवं दैनिक मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराये जाने के संबंध में चर्चा किया गया। संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन व निराकरण के संबंध में विभागीय अधिकारियों द्वारा विस्तृत समीक्षा किया गया।
बैठक में समिति के द्वारा प्रत्यार्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 02 आत्म समर्पण करने वाले उग्रवादियों को पुनर्वास पेकेज प्रदान करने का अनुशंसा की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद, जेल अधीक्षक मंडल कारा लातेहार प्रभात कुमार, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा अजय कच्छप, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉo चंदन एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
