गांडीव रिपोर्टर,
सिमडेगा। जिले के 900 लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी के सरगना सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस गिरफ्त में आने वाले आरोपियों में अशोक साय, ओम प्रकाश, एनिस केरकेट्टा, सरोज केरकेट्टा, गौरती केरकेट्टा और कुन्दन शर्मा शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि ठगी के शिकार लोगों के पैसे लौटाने के लिए आरोपियों के संपत्ति अटैच की जाएगी।
