रांची। राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के गागी आदर्श नगर में 13 अक्टूबर की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने कृषि विभाग के अधिकारी रामशंकर प्रसाद के घर मे बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। कांके थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार, आपरधियों ने घर से 41 लाख से ज्यादा नकद और लगभग 50 लाख के गहने लूट लिए थे। मामले में कारवाई करते हुए पुलिस ने कांड में शामिल तीन आपरधियो को गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
13 अक्टूबर की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने कृषि विभाग के अधिकारी रामशंकर प्रसाद घर में घुसकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को हथियारों के बल पर अपने कब्जे में लिया, बुजुर्ग महिला को बंधक बनाया और पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद अलमारी और सेफ खुलवाकर 41 लाख 30 हजार रुपये नकद के साथ सोने-चांदी के गहने भी लूट लिए। प्राथमिकी में सात अपराधियों के शामिल होने की बात बताई गई है। शिकायतकर्ता राम शंकर प्रसाद सिंह के अनुसार, लूटी गई नकदी में जमीन की बिक्री और ठेकेदारी से संबंधित रकम भी शामिल थी। प्राथमिकी के मुताबिक, वारदात कांके आदर्श नगर स्थित मकान नंबर 45 में हुई। घटना मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 7:08 बजे की है। उस समय शिकायतकर्ता के बेटे नितीश कुमार मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे। घर में परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। इसी दौरान अपराधियों ने घर में घुसकर लूटपाट शुरू कर दी। अपराधियों ने शिकायतकर्ता की सास मंजू देवी को अपने कब्जे में ले लिया। उनके मुंह पर कपड़ा बांध दिया गया और हथियारों के बल पर परिवार को डराया। अपराधियों ने घर में मौजूद लोगों को इस तरह नियंत्रित किया कि वे तत्काल विरोध नहीं कर सके। राम शंकर प्रसाद सिंह के अनुसार, जब वह घर के निचले हिस्से से ऊपर की ओर पहुंचे, तो अपराधियों ने उन्हें गन पॉइंट पर ले लिया। उनसे नकदी और जेवरात के बारे में पूछताछ की गई। अपराधियों ने धमकी दी कि अगर उन्होंने जल्द पैसे और गहनों के बारे में नहीं बताया, तो उन्हें गोली मार दी जाएगी।
इसकी वजह से परिवार के सदस्यों को अपनी जान का डर सताने लगा। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने खुद को और परिवार के अन्य सदस्यों को बचाने के लिए अपराधियों की बात मान ली। शिकायतकर्ता के अनुसार, अलमारी में रखे पैसों में उनके भाई नितीश कुमार की ठेकेदारी से संबंधित रकम, गांव की जमीन बेचने से मिली राशि और उनकी सास मंजू देवी की पैतृक जमीन से प्राप्त पैसे शामिल थे। प्राथमिकी में नकदी की कुल राशि 41 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है।
सोने की चेन, कंगन, अंगूठियां और मनटीका भी लूटेनकदी के साथ अपराधियों ने परिवार के सोने-चांदी के गहनों पर भी हाथ साफ किया। प्राथमिकी में सोने की चेन, हाथ के कंगन, अंगूठियां, मनटीका, सोने के सिक्के और चांदी के सिक्कों समेत कई आभूषणों का उल्लेख है।