रांची। राजधानी रांची में चोरों के दुस्साहस इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब पुलिसकर्मियों के घर भी उनके निशाने पर आ गए हैं। चुटिया थाना क्षेत्र के पटेल कंपाउंड में हजारीबाग में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर शशि गुप्ता के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। तीन से चार अपराधियों ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर कीमती जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार सब-इंस्पेक्टर शशि गुप्ता का मकान बंद था। इसी का फायदा उठाकर तीन से चार अपराधी घर में दाखिल हुए। उन्होंने इत्मीनान से घर में रखे कीमती सामान की तलाश की और जेवरात व नकदी लेकर निकल गए। वारदात के दौरान अपराधियों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने की कोशिश भी की, लेकिन उनकी गतिविधियां कैमरे में कैद हो गईं।सब-इंस्पेक्टर शशि गुप्ता के रिश्तेदार ने बताया कि सुबह गेट का ताला टूटा देख वे अंदर गए। तब देखा कि घर के सारे ताले टूटे पड़े हुए हैं। घर में रखे सभी आलमीरा और दीवान टूटे पड़े थे तथा हर कमरे में सामान बिखरा हुआ था।
इसके बाद शशि गुप्ता को मामले की जानकारी दी गई। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने लगभग 20 लाख रुपये से ज्यादा की चोरी को अंजाम दिया है।घटना की जानकारी मिलने के बाद चुटिया थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कई साक्ष्य जुटाए हैं। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही अपराधियों के आने-जाने के रास्ते और वारदात में उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।
सब-इंस्पेक्टर के आवास से 20 लाख से ज्यादा की चोरी
राजधानी रांची में चोरों के दुस्साहस इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब पुलिसकर्मियों के घर भी उनके निशाने पर आ गए हैं।
2 मिनट में पढ़ें

ऑडियो न्यूज़: यह ख़बर हिंदी में सुनेंस्पष्ट न्यूज़-एंकर आवाज़ में पूरी रिपोर्ट सुनें
विज़ुअल मोड: इस ख़बर को 30 सेकंड की स्लाइड्स में देखें⚡ वेब स्टोरी देखें
पढ़ने के लिए अक्षर का आकार (Font Size):100%
आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ