रांची। राजधानी के नामकुम थाना क्षेत्र के बालाजी नगर में राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में सोमवार को जिले के सभी अंचलों में राजस्व कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखा। कर्मचारियों ने अंचल कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत साथी को श्रद्धांजलि दी और घटना पर आक्रोश जताया। इसके बाद राजस्व कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
राजस्व कर्मचारियों ने बताया कि सरकारी कर्मचारी की इस तरह हत्या होना गंभीर मामला है। इस घटना से कर्मचारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने पुलिस से हत्याकांड का जल्द खुलासा करने और घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। कर्मचारियों का कहना था कि कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करना भी जरूरी है, ताकि कर्मचारी बिना किसी भय के अपने दायित्वों का निर्वहन कर सके।
पुलिस जांच में जुटी : इधर, हत्याकांड की जांच में पुलिस जुटी है, इससे पहले रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था। देर शाम बुंडू स्थित उनके पैतृक गांव दलकीडीह में अंतिम संस्कार किया गया। मामले की जांच के लिए ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, नामकुम थाना प्रभारी रामनारायण सिंह और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले हैं। हत्याकांड के सिलसिले में 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस प्रेम प्रसंग, लूटपाट और जमीन विवाद समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। राजस्व कर्मचारियों ने मांग की है कि जांच में तेजी लाते हुए हत्याकांड में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
हर अंचल में हत्या विरोध
हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कर्मचारियों ने कामकाज बंद रखकर अपना विरोध दर्ज कराया। अंचल कार्यालयों में आयोजित शोकसभाओं में लक्ष्मीकांत मुंडा को श्रद्धांजलि दी गई। कर्मचारियों ने उनकी हत्या पर दुख जताते हुए घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कामकाज ठप रहने से राजस्व संबंधी कार्यों पर भी असर पड़ा है।
रांची में राजस्व कर्मी की हत्या के विरोध में सभी अंचलों में कामकाज ठप, कार्रवाई के लिए डीसी को सौंपा ज्ञापन
राजधानी के नामकुम थाना क्षेत्र के बालाजी नगर में राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में सोमवार को जिले के सभी अंचलों में राजस्व कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखा।
2 मिनट में पढ़ें

ऑडियो न्यूज़: यह ख़बर हिंदी में सुनेंस्पष्ट न्यूज़-एंकर आवाज़ में पूरी रिपोर्ट सुनें
विज़ुअल मोड: इस ख़बर को 30 सेकंड की स्लाइड्स में देखें⚡ वेब स्टोरी देखें
आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ