रांचीः रविवार की देर रात राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में अपराधियों ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एक पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर दहशत फैला दी. कांके रिंग रोड इलाके में हुई इस घटना में बाइक सवार अपराधियों ने चार राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए. अचानक हुई फायरिंग से पेट्रोल पंप के कर्मचारी दहशत में आ गए.
पुलिस जांच में जुटी, रंगदारी समेत अन्य पहलुओं पर जांच
गोलीबारी इस घटना की सूचना मिलने के बाद कांके थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस को घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है. वहीं, पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में अपराधियों की तस्वीरें कैद होने की बात सामने आई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.
पुलिस इस घटना के पीछे रंगदारी समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है. इस घटना को लेकर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है, ताकि फायरिंग से जुड़ी जानकारी जुटाई जा सके और अपराधियों के बारे में सुराग मिल सके. रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि फायरिंग के मामले की जांच की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है. फिलहाल, इस गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.
रांची के कांके में पेट्रोल पंप पर फायरिंग, कई राउंड गोलियां चलाकर फरार हुए अपराधी
रांचीः रविवार की देर रात राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में अपराधियों ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एक पेट्रोल पंप
2 मिनट में पढ़ें
