रांची। चक्रवाती तूफान मुरासु के प्रभाव से झारखंड में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में 2 नवंबर को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाने की भी संभावना है। राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने और मौसम में उतार-चढ़ाव का अनुमान है। बीते 24 घंटों के दौरान झारखंड के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान हजारीबाग जिले के हेंडीगीर में सर्वाधिक 10.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार, 3 नवंबर को राज्य के दक्षिणी और आसपास के मध्यवर्ती क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या मेघगर्जन हो सकता है। 4 नवंबर को भी दक्षिणी झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान स्थिर रह सकता है, जबकि इसके बाद तीन दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं।
5 से 8 नवंबर के बीच राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह के समय कोहरा या कुहासा छाया रह सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान मुख्य रूप से साफ हो जाएगा। बारिश का दौर थमने और न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद झारखंड में सुबह और रात के समय ठंड का प्रभाव बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
झारखंड में भी बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

चक्रवाती तूफान मुरासु के प्रभाव से झारखंड में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज़ुअल मोड: इस ख़बर को 30 सेकंड की स्लाइड्स में देखें⚡ वेब स्टोरी देखें
पढ़ने के लिए अक्षर का आकार (Font Size):100%
आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ