बोकारो। जिले के वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड प्लांट में गैस की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतकों की पहचान सोहन महतो, हजारीबाग निवासी और समीर अंसारी, धनबाद निवासी के रूप में हुई है। कंपनी की ओर से बताया गया है कि मृतकों में एक कंपनी का कर्मचारी और दूसरा बिजनेस पार्टनर का श्रमिक था। गैस की चपेट में आने के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद अन्य मजदूर और मजदूर के परिजनों में भारी आक्रोश है। परिजन कंपनी के द्वारा सुरक्षा को लेकर लापरवाही बतरने का आरोप लगा रहे हैं। सियालजोरी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि प्लांट के अंदर का मामला है। इंडस्ट्रियल नियम के मुताबिक, प्लांट की तरफ से नियोजन एवं मुआवजा होगा, वह मिलेगा। हमारा काम लॉ एंड आॅर्डर देखना है। तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के संबंध में इलेक्ट्रो स्टील लिमिटेड के जनसंपर्क पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की जांच विभाग द्वारा कराई जाएगी और इसमें कहां से चूक हुई है या इसके लिए कौन जिम्मेदार है, जांच रिपोर्ट आने के बाद निर्णय लिया जाएगा। इधर, घटना को लेकर एरछ स्टील लिमिटेड ने गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।
कंपनी ने कहा कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और सहयोग दिया जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने घटना की स्वतंत्र जांच कराने और जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कदम उठाने की बात कही है।
हालांकि, गैस के संपर्क में आने की परिस्थितियां क्या थीं और हादसा कैसे हुआ? इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही साफ हो सकेगी।
प्लांट के अंदर व्यवस्था ठीक नहीं है : परिजन
परिजनों का कहना है कि विभाग के हेड आॅफ द डिपार्टमेंट के द्वारा लगातार लापरवाही बढ़ती जा रही है। बिना आॅक्सीजन सिलेंडर और नोज मास्क दिए दोनों मजदूरों को अंदर भेजा गया था। परिजनों का आरोप है कि प्लांट के अंदर स्वास्थ्य व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। मरीज को अस्पताल लाने में काफी देर हुई है, क्योंकि मौके पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं था।
ईएसएल प्लांट में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत
बोकारो। जिले के वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड प्लांट में गैस की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत हो
2 मिनट में पढ़ें




