गांडीव रिपोर्टर

धनबाद। बलियापुर प्रखंड के बाघमारा पंचायत अंतर्गत हरिहरिटांड़-टेका खुटु जंगल स्थित एक खदान से गुरुवार को महिला का कंकाल बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कंकाल को कब्जे में लिया।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया कंकाल करीब 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिला का है। इसके लगभग दो महीने पुराना होने की आशंका जताई गई है। कंकाल के पास से साड़ी भी बरामद हुई है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच और पहचान कराने में जुटी है।