गांडीव रिपोर्टर,

गुमला। घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी खपराटोली के समीप खेत से गुरुवार को करीब 45 वर्षीय विश्वनाथ उरांव का श’व बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक पिठवर टोली का निवासी था। ग्रामीणों के अनुसार, विश्वनाथ को बुधवार को एक बोरा धान बेचने के लिए ले जाते देखा गया था। उस समय वह नशे में था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। गुरुवार को खेत में उसका श’व पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और श’व कब्जे में लेकर जांच शुरू की। ग्रामीणों ने ह’त्या की आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।