गांडीव रिपोर्टर
पलामू। चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकाया गांव में करमा पूजा विसर्जन के दौरान आज बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। कोयल नदी में डूबने से पांच युवकों की मौ’त की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से चार युवकों के श’व बरामद कर लिए गए हैं, जबकि पांचवें युवक की तलाश में नदी में अभियान जारी है। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।
