विधायक विनय कुमार सिंह की तबीयत बिगड़ने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सीएनएस अस्पताल पहुंचे। दोनों नेताओं ने चिकित्सकों से मुलाकात कर विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
डॉक्टरों के अनुसार, विधायक का इलाज फिलहाल उनकी निगरानी में जारी है। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने अस्पताल में विधायक के परिवारजनों से भी बातचीत की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
