रात को झुंड से बिछड़ा एक हाथी ने सुबह तमाड़ में मचाया उत्पात

By | November 10, 2022
Bundu Hathi foto

रांची। तमाड़ वन क्षेत्र डिम्बुजर्दा के समीप कैनाल रोड पर आज सुबह एक हाथी ने खूब उत्पात मचाया। हाथी के रास्ते पर जो भी मिला उस पर हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि लगता है रात को यह हाथियों के झुंड से भटक कर अलग हो गया। जिसके बाद यह गांव की ओर आ गया। वह हाथियों के झुंड की खोज में इधर उधर भटकता रहा। इस दौरान आसपास के ग्रामीण इकठ्ठा होकर हाथी को भगाने का प्रयास किया। जिससे हाथी काफी नाराज होकर आसपास के चीजों को अपने सूंड से फेंकने लगा। सड़क किनारे खड़ी बाइक को भी अपने सूंड से उठाकर फेंक दिया। हाथी होने की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गयी है। लेकिन लापरवाह वन विभाग के अधिकारी दो-तीन घंटे तक गांव नहीं पहुंचे। जिससे लोगों में भय का माहौल है। हलांकि बाद में पहुंची वन विभाग की टीम ने अपने तरीके से हाथी को जंगल की ओर भगाया, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस लिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *