बजट सत्र का आज दूसरा दिन प्रदर्शन के साथ हुई

By | February 28, 2023
bjp in jharkhand vidhansabha 1677564505

रांची | झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन की शुरुआत ही प्रदर्शन के साथ हुई। सदन के बाहर भाजपा के विधायकों ने आंदोलन करते हुए सरकार को नियोजन नीति पर घेरा। विधायकों ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया। भाजपा के विधायकों ने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय और नियोजन नीति को लटकाए हुए है। सरकार नौकरी देना ही नहीं चाहती है। युवाओं को राज्य सरकार ठग रही है।

विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि हर वर्ष 5 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कहने वाली सरकार तीन साल में स्थानीय और नियोजन नीति नहीं बना सकी। नौकरी की उम्मीद करना ही बेकार है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार राज्य के युवाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा के विधायक सदन के अंदर और सदन के बाहर इस निकम्मी सरकार का पोल खोलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में लूट की छूट है।

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन न केवल विपक्ष ने विरोध किया, बल्कि पक्ष के विधायक ने भी विरोध किया। जेएमएम विधायक लोबिन हेंब्रम विरोध करते हुए बहंगी लेकर विधानसभ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार किसी की नहीं सुनती है। जनता को भरमा रही है। हेमंत सोरेन उनसे बात नहीं करते हैं। जल, जंगल जमीन के नाम पर सत्ता में आयी हेमंत सरकार में इसी का दोहन हो रहा है। स्थानीय और नियोजन नीति नहीं बनायी गई। राज्य में पेसा कानून का उल्लंघन हो रहा है। 1932 आधारित स्थानीय नीति के नाम पर हेमंत सरकार ने युवाओं को झुनझुना थमने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *