गांडीव रिपोर्टर
रांची। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत रांची नगर निगम द्वारा ‘कबाड़ से जुगाड़’ थीम पर हरमू नदी के किनारे पुराने टायरों का पुनः उपयोग करते हुए आकर्षक पौधों के गमले तैयार किए गए हैं। यह पहल न केवल अपशिष्ट पदार्थों के पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) को बढ़ावा देती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक करने का भी संदेश देती है।
रांची नगर निगम ने राजधानी वासियों से अपील की है कि- आइए, हम सभी मिलकर कबाड़ को उपयोगी संसाधन में बदलने और अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने में सहभागी बनें।रांची नगर निगम के इस अभियान से आनेवाले समय में राजधानी की सूरत बदलने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।



