रांची। हजारीबाग के केरेडारी क्षेत्र में आज सुबह राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस घटना में गैंग के एक सदस्य को पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे अपराधी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों द्वारा इस्तेमाल की गई अपाची बाइक और हथियार भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही हजारीबाग के एसपी अमन कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों अपराधी राहुल दुबे गिरोह से जुड़े हुए हैं और इनका कार्यक्षेत्र इलाके में रेकी करना और लेवी वसूलना था। गोली लगने से घायल अपराधी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

राहुल दुबे गैंग से जुड़े सबूतों की बरामदगी

पुलिस द्वारा पकड़े गए अपराधी के पास से राहुल दुबे गैंग से संबंधित कई सबूत मिले हैं। इन अपराधियों का काम पहले इलाके की रेकी करना था, जिसके बाद वे लोगों को धमका कर पैसे वसूलते थे। हजारीबाग पुलिस का मानना है कि इनकी गिरफ्तारी के बाद से क्षेत्र में अपराध की घटनाओं में कमी आएगी।