लोहरदगा जिले की होनहार अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी संजना कुमारी ने जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। संजना ने महिला एकल एसएल-3 वर्ग में यह उपलब्धि हासिल कर देश, झारखंड और अपने गृह जिला लोहरदगा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। पहली बार एशियाई पैरा खेलों में हिस्सा ले रहीं संजना की इस सफलता से जिले के खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। जापान के आईची प्रांत के नागोया शहर स्थित इचिनोमिया सिटी म्यूनिसिपल जिम्नेजियम में आयोजित प्रतियोगिता में संजना ने अपने शानदार खेल और मजबूत इच्छाशक्ति से सबका ध्यान आकर्षित किया। महिला एकल एसएल-3 वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में उनका सामना जापान की मजबूत खिलाड़ी कवाई शिनो से हुआ। बीती रात खेले गए इस मुकाबले में जापानी खिलाड़ी ने 21-7 और 21-9 से जीत दर्ज करते हुए 2-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस हार के कारण संजना फाइनल में जगह नहीं बना सकीं, लेकिन सेमीफाइनल तक पहुंचने के साथ ही उन्होंने भारत के लिए कांस्य पदक सुनिश्चित कर लिया।
संजना कुमारी लोहरदगा शहर के शास्त्री नगर, ढोढ़ा टोली की रहने वाली हैं। सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण को दशार्ता है। उनकी यह उपलब्धि जिले की अन्य प्रतिभाओं, विशेषकर दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। संजना ने साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास के दम पर बड़ी से बड़ी चुनौती को पार किया जा सकता है।
संजना की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री की ओर से मिली शुभकामनाओं से संजना की सफलता को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान मिली है। वहीं, संजना के पिता एवं पूर्व सैनिक रतन कुमार ने बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताया है। उन्होंने कहा कि संजना ने अपनी मेहनत से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे लोहरदगा जिले को गौरवान्वित किया है। उन्होंने झारखंड सरकार और खेल विभाग से अपील की है कि संजना को वर्ष 2028 में होने वाले पैरालंपिक खेलों की तैयारी के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता, बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। अब जिलेवासियों को उम्मीद है कि सरकार संजना की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देगी, ताकि वह आने वाले पैरालंपिक खेलों में भी देश के लिए पदक जीतकर तिरंगे का मान बढ़ा सके।
लोहरदगा की बेटी संजना कुमारी ने एशियन पैरा गेम्स में जीता कांस्य पदक, देश का बढ़ाया मान, ढट मोदी ने दी बधाई
लोहरदगा जिले की होनहार अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी संजना कुमारी ने जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 में
3 मिनट में पढ़ें

आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ