पारा मेडिकल कर्मियों का धरना 26 वें दिन जारी, महिला अनशनकारी अस्पताल में

by Aaditya HridayAaditya Hriday

रांची। पारा मेडिकल कर्मियों के धरना के 26 वें दिन और अनशन के 19वें दिन अनुबंध कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष डटे हैं। सरकार की लेटलतीफी के बाद भी अब तक अनुबंध कर्मी का मनोबल नहीं गिरा है। आज अनशनकारी ममता कुमारी की हालत बहुत ज्यादा खराब होने पर उन्हें सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। आज झारखंड कर्मचारी महासंघ राज्य अध्यक्ष गोपाल शरण सिंह धरना में शामिल हुए। पारा मेडिकल कर्मियों की हड़ताल के कारण राज्य भर में वैक्सीनेशन सहित 33 नेशनल प्रोग्राम पर असर पड़ रहा है। आज भी राज्य के सभी स्तर के स्वास्थ्य केंद्र पर हड़ताल का असर दिखा। दिन प्रतिदिन वैक्सीनेशन का कार्य भी गिरते जा रहा है। क्योंकि 25 दिनों से हम एनएचएम कर्मी हड़ताल पर हैं। इनके हड़ताल के कारण शुक्रवार से शुरू हुई विश्व फाइलेरिया अभियान भी प्रभावित हो रहे है। अपने आंदोलन को सफल बनाने के लिए आज अनशनकारी नेत्र सहायक कुमार लोकेश और रितेश कुमार सदर अस्पताल से वापस धरना स्थल पर आए।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More