राज्य भर में शोक की लहर, जुटने लगे झामुमो कार्यकर्ता

गांडीव रिपोर्टर

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का देहावसान हो गया है। उन्होंने राजधानी के हिल व्यू हॉस्पिटल में अंतिम साँसे ली, जहां पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की जानकारी डॉ दीपक गुप्ता और डॉ उज्जवल राय ने दी है। उनके निधन से सोरेन परिवार सहित पूरे राज्य में में शोक का माहौल है। रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी थीं। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद परिवार, करीबियों और समर्थकों के बीच शोक की लहर है।राज्य भर से कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का रांची आना शुरू हो गया है।

पूर्व मंत्री सरयू राय ने जताया शोक

श्री राय ने शोक प्रकट करते हुए कहा- हमारे प्रिय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM की पूजनीया माताजी के निधन की सूचना मर्माहत करने वाली है. उन्होंने सफल जिंदगी जिया। वे अपना भरा-पूरा परिवार और मातृवत् स्नेह करने वाले हज़ारों की विरासत पीछे छोड़ गई है। वे हमेशा याद आएँगी। ईश्वर पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान दें तथा समस्त परिजनों एवं समर्थकों को शोक सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांतिः।