गांडीव रिपोर्टर

रांची। झारखंड प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल और प्रदेश सह प्रभारी सौरव सिंह एवं श्रीमती निवेदिता सिंह आज सेवा विमान से रांची पहुँचे। प्रभारी बनने के बाद पहली बार रांची आने पर इनका रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालो में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बालमुकुंद सहाय, विधायक नवीन जायसवाल, अमर बाउरी, योगेंद्र प्रताप आदि मौजूद थे।

बिरसा मुंडा के गाँव उलिहातू में करेंगे माल्यार्पण

प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह रांची एयरपोर्ट से उलीहातू के लिए रवाना हो गए जहाँ वे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। खूँटी भाजपा कार्यालय का भ्रमण करने के बाद वहीं कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात और एक कार्यकर्ता के घर भोजन करने के बाद वे राँची लौट आएँगे।

प्रभारियों के झारखंड प्रवास का प्रस्तावित कार्यक्रम विवरणी

पूर्वाह्न 08.00 बजे :- आगमन रांची एयरपोर्ट, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत

पूर्वाह्न 09.45 बजे :- आगमन उलिहातू, खूंटी, भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित

पूर्वाह्न 11.00 बजे :- आगमन भाजपा कार्यालय खूंटी

अपराह्न 12.00 बजे :- खूंटी में कार्यकर्ता के घर भोजन

अपराह्न 01.45 बजे :- आगमन भाजपा प्रदेश कार्यालय रांची

अपराह्न 02.30 से 04.30 बजे :- प्रदेश पदाधिकारियों एवं सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश टोली की संयुक्त बैठक में शामिल होंगे।