दुर्गा पूजा घूमने के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट में घायल हुए युवक रोहित तिर्की की इलाज के दौरान मौत हो गई।

रांची। 23 वर्षीय रोहित तिर्की की मौत से आक्रोशित परिजनों ने रांची के लालपुर चौक को जाम कर हंगामा करने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला को शांत कराया।

killed in durga puja

क्या है पूरा मामला

रोहित के परिजनों ने बताया कि 11 अक्टूबर को अपने मित्र आलोक के साथ रोहित दुर्गा पूजा घूमने के लिए गया हुआ था। पूजा के दौरान कुछ आपराधिक किस्म के युवकों से उसका विवाद हो गया, उस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। विवाद इतना बढ़ गयी कि युवकों ने रोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें रोहित बुरी तरह से जख्मी हो गया। रोहित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

killed in durga puja

शव के साथ सड़क जाम कर हंगामा

रोहित की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शव के साथ लालपुर चौक को जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि शहर भर में पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। खास तौर से पंडाल के इर्द गिर्द पुलिस की कड़ी तैनाती के बावजूद इसके रोहित की पीट-पीटकर हत्या हो गई। लोगों ने आरोप लगाया कि वारदात के 48 घंटे बाद भी इस हत्या में कौन लोग शामिल हैं इसकी जानकारी पुलिस को नहीं है। सड़क जाम करने की वजह से लालपुर चौक के पास लंबा जाम लग गया।

killed in durga puja

पुलिस ने शांत करवाया मामला

मामले की जानकारी मिलने पर सिटी डीएसपी केवी रमन, लालपुर थाना प्रभारी सहित अतरिक्त बल मौके पर पहुंचे और सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं लोगों को समझाकर जाम खत्म करवाया। सिटी डीएसपी केवी रमन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस हत्या में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

killed in durga puja

फोन कॉल के जरिए घटनास्थल पर बुलाया गया

रोहित के परिजनों द्वारा मामले में लालपुर थाने में एफआईआर भी दर्ज करायी है। एफआईआर के अनुसार 11 अक्टूबर को रोहित को रात में एक कॉल आता है और उसे रातू रोड के पास बुलाया जाता है। जैसे ही रोहित वहां पहुंचता है, वहां मौजूद 20 से 25 युवक उसकी पिटाई शुरू कर देते हैं। इस वारदात को रातू रोड स्थित पूजा पंडाल के ठीक बगल में अंजाम दिया गया। रोहित को पुलिस के द्वारा ही अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।