हजारीबाग | झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की सुरक्षा में तैनात कर्मी के सर्विस रिवॉल्वर से मिस फायरिंग हो गई. इस घटना में स्पेशल ब्रांच में सेवा दे रहे बालगोविंद उर्फ राहुल कुमार जख्मी हो गए. उनका इलाज हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. दरअसल गुरुवार को हजारीबाग में राज्यपाल का एक दिवसीय दौरा था. उन्होंने मेरु स्थित बीएसएफ के दीक्षांत परेड में हिस्सा लिया. उसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार हुटपा पंचायत में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और वहां परिसंपत्तियों का वितरण किया |
राज्यपाल के सुरक्षाकर्मी से हुई मिस फायरिंग, स्पेशल ब्रांच का कर्मी हुआ घायल
हजारीबाग | झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की सुरक्षा में तैनात कर्मी के सर्विस रिवॉल्वर से मिस फायरिंग हो गई.
1 मिनट में पढ़ें

आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ