एनएच चौड़ी करण कार्य बंद रुकने से हो रहे हैं हादसे
रांची। चान्हो एनएच में बीती रात एक माल लोड ट्रेलर सड़क किनारे खोदे गये गड्ढे में गिर गया जिससे रांची लोहरदगा रोड रात से ही बाधित रहा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक रांची लोहरदगा एनएच 75 में जेपी कंस्ट्रकशन कंपनी द्वारा चौड़ी करण के लिए सड़क किनारे गड्ढे खोदे गये हैं, जिसमें काफी दिनों से वहां काम बंद कर दिया गया है। जिससे उस सड़क में रोजाना छोटी बड़ी दुर्घटायें हो रही है। चान्हो व आस पास में आये दिन कोई ना कोई गाड़ी गिर जा रही है,कई दोपहिया चालक भी तेज रफ्तार से गुजरने वाली भारी वहनों चपेट में आने से बचने के लिए गड्ढे में गिर कर घायल हो रहे हैं। वहीं सड़क किनारे जमी मिट्टी की धूस से भी लोग पेरशान हैं। ग्रामीणों की शिकायत है कि उन्हें अभी तक उनकी जमीन का मुआवजा भी नहीं मिला है। इन सभी समस्याओं की शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है।
चान्हो में लोडेड ट्रेलर गड्ढे में गिरी घंटो बाधित रहा रांची लोहरदगा मार्ग
एनएच चौड़ी करण कार्य बंद रुकने से हो रहे हैं हादसेरांची। चान्हो एनएच में बीती रात एक माल लोड ट्रेलर
1 मिनट में पढ़ें
आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ