हजारीबाग : जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित ढेंगुरा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में चाकूबाजी हुई है. इस चाकूबाजी में ढेंगुरा निवासी मो. आजाद घायल हो गया है. अपराधियों ने उसके पेट और माथे पर चाकू मारा है. मो,. आजाद का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इस संबंध में घायल मो. आजाद ने बताया कि वे एक समारोह में गये थे. लौटने के क्रम में घात लगाकर बैठे गांव के ही चार युवकों ने उस पर जानलेवा हमला किया. इसकी सूचना थाने में भी दी गयी है. आवेदन में चार लोगों को आरोपी बनाया गया है.
जमीन विवाद को लेकर चाकूबाजी, एक घायल
हजारीबाग : जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित ढेंगुरा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में चाकूबाजी हुई है.
1 मिनट में पढ़ें
आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ