धनबाद। बरोरा थाना क्षेत्र के बीसीसीएल एरिया वन स्थित बंद पड़े डेको आउटसोर्सिंग खदान में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से मां बेटी की मौत होने की सूचना है। जबकि दो अन्य लोग घायल हुए है। हादसे में मारे गए दोनों मां-बेटी डुमरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल इस घटना से इंकार कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह कुछ लोग कोयला चुनने खदान में गए हुए थे। इसी दौरान चाल धंस गई, जिससे दब कर एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और बीसीसीएल के अधिकारी घटनास्थल का जायजा लिया और मालबा हटाने के लिए जेसीबी आदि मांगये।
बीसीसीएल के बंद पड़ी खदान में चाल धंसने से मां-बेटी की मौत
धनबाद। बरोरा थाना क्षेत्र के बीसीसीएल एरिया वन स्थित बंद पड़े डेको आउटसोर्सिंग खदान में अवैध खनन के दौरान चाल
1 मिनट में पढ़ें
आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ