सिमडेगा | जिले के बानो थाना क्षेत्र स्थित कनरवा रेलवे स्टेशन के पास पीएलएफआई उग्रवादियों ने हटिया-राउरकेला रेलखंड के दोहरीकरण कार्य में लगे पोकलेन को आग के हवाले कर दिया. हथियार बंद उग्रवादियों ने शुक्रवार देर रात इस घटना को अंजाम दिया. पंडित नाम के उग्रवादी ने हस्त लिखित पर्चा छोड़कर घटना की जिम्मेदारी ली है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है. आशंका जतायी जा रही है कि पीएलएफआई उग्रवादियों ने लेवी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया है. हालांकि जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल पायेगा.
उग्रवादियों ने रेलवे साइट पर लगे पोकलेन को फूंका
सिमडेगा | जिले के बानो थाना क्षेत्र स्थित कनरवा रेलवे स्टेशन के पास पीएलएफआई उग्रवादियों ने हटिया-राउरकेला रेलखंड के दोहरीकरण []
Aaditya Hriday
1 मिनट में पढ़ें
