पूजा समितियों की ओर से आकर्षक पंडाल, विद्युत सज्जा और विशेष थीम तैयार की गई
रांची। राजधानी रांची में गणेश चतुर्थी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार, 14 सितंबर से गणेश उत्सव की शुरूआत के साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पूजा समितियों की ओर से आकर्षक पंडाल, विद्युत सज्जा और विशेष थीम तैयार की गई है। रांची में कचहरी चौक समेत कई प्रमुख इलाकों में गणपति पूजा की तैयारियां की गई हैं। कचहरी चौक में गजराज पूजा महासमिति की ओर से इस वर्ष मोर थीम पर पंडाल तैयार किया गया है। यहां करीब 12 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शहर के अलग-अलग मोहल्लों और पूजा स्थलों पर गणपति बप्पा की आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है। शाम के समय पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। कई समितियों ने इस बार धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेशों को भी अपनी सजावट और थीम में शामिल किया है।
रांची के प्रमुख गणपति पूजा पंडाल : मेन रोड-रांची गणेश पूजा समिति की ओर से गणपति महोत्सव का आयोजन। नगड़ाटोली-ओम श्री सिद्धि विनायक गणेश पूजा समिति का प्रमुख आयोजन। यहां पहले भव्य थीम आधारित पंडाल तैयार किया जाता रहा है।
पिस्का मोड़-भारतीय युवा संघ गणपति पूजा समिति की ओर से आयोजन। पिछले आयोजन में शिवलिंग आधारित पंडाल आकर्षण का केंद्र रहा था। डोरंडा बाजार/कटहल मोहल्ला-न्यू आदर्श क्लब गणेश पूजा समिति का आयोजन। यहां बड़े आकार के पंडाल का निर्माण किया जाता रहा है।
काली मंदिर रोड, डोरंडा-गणेश पूजा का प्रमुख क्षेत्र। स्थानीय स्तर पर यहां गणेश उत्सव का आयोजन होता रहा है। कचहरी चौक-राजधानी के प्रमुख गणपति पूजा क्षेत्रों में शामिल। यहां सार्वजनिक गणेश पूजा का आयोजन किया जाता रहा है। हरमू-हरमू क्षेत्र में भी गणेश उत्सव के दौरान पूजा पंडाल और प्रतिमा स्थापित किए जाते हैं। कोकर-कोकर क्षेत्र गणेश पूजा के आयोजन वाले प्रमुख इलाकों में रहा है। लालपुर-लालपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय पूजा समितियों की ओर से गणपति पूजा आयोजित की जाती है। पंडरा-पंडरा क्षेत्र में भी गणेशोत्सव के दौरान पूजा पंडाल सजाए जाते हैं। धुर्वा-धुर्वा क्षेत्र में गणपति पूजा का आयोजन होने वाले प्रमुख इलाकों में शामिल रहा है। चुटिया-चुटिया में भी स्थानीय समितियों द्वारा गणेश पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दस दिनों तक मेला का आयोजन किए जाते हैं।
गोपाल मोहन गणेश पूजा समिति द्वारा पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन
रांची। गोपाल मोहन गणेश पूजा समिति,गोपाल मोहन मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, अशोक नगर ,रोड नंबर 05,रांची द्वारा आज प्रथम दिन पुजारी शेखर पंडित द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद कलश स्थापना हुई। पूजा अर्चना के बाद भगवान जी का खोला गया फिर आरती हुई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कि गई।शुभारंभ में पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश,रांची मेयर रोशनी खलखो एवं उप मेयर नीरज कुमार मौजूद रहे और भगवान जी आशीर्वाद प्राप्त किए। भव्य पंडाल का प्रारूप केदारनाथ धाम का है।दो भुजा वाले श्री गणेश जी आठ भुजा वाले शिवलिंग (अमरनाथ)में विराजमान हैं। शिव जी के आठ भुजाएं हैं। ऊंचाई 7 फिट है। आज का पूजन समारोह समिति के संस्थापक पंकज कुमार,अध्यक्ष राजू सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, महासचिव अमित मिश्रा, कोषाध्यक्ष विकास चौबे, संगठन मंत्री कुमार अक्षय, मीडिया सलाहकार शिव किशोर शर्मा के देख रेख में संपन्न हुआ। यह जानकारी मीडिया सलाहकार शिव किशोर शर्मा ने दी है।







