रांची I लंबे समय से आंदोलन कर रहे आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल, रांची में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक चले अनशन, धरना-प्रदर्शन और विभिन्न जिलों में भर्ती व्यवस्था सुधार को लेकर की गई यात्रा के दौरान उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ा। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों द्वारा उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक जांच भी कराई जा रही है।
छात्रों और युवाओं के संघर्ष को जारी रखने का संदेश
उन्होंने अपने समर्थकों से संयम बनाए रखने और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं देने की अपील की है। महतो ने कहा कि युवाओं के अधिकार और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर उनकी आवाज आगे भी मजबूती से उठती रहेगी।







