गांडीव रिपोर्टर

रांची। बैंक से जुड़े जरूरी काम यदि है तो उसे आज ही निपटा लें क्योंकि कल शुक्रवार से तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। 11 सितंबर को देशभर के राष्ट्रीयकृत बैंकों में कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर यह हड़ताल लंबित मांगों के समाधान और पूर्व में हुए समझौतों को लागू नहीं किए जाने के विरोध में की जा रही है।
11 सितंबर को हड़ताल के बाद 12 सितंबर शनिवार और 13 सितंबर रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। ऐसे में राष्ट्रीयकृत बैंकों में लगातार तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। ग्राहकों को नकद निकासी, जमा, चेक सहित शाखा से जुड़े जरूरी कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
हालांकि, एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद है। बैंक से संबंधित जरूरी काम है तो ग्राहक आज ही निपटा लें।