इस मंदिर में होती है सभी की मनोकामना पूर्ण

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

यंहा पर हर साल शिवरात्रि के दिन होता है मेले का आयोजन

हजारीबाग से महज 12 किलोमीटर की दूरी में है मंदिर

इस मंदिर में एक साथ दो शिवलिंग है स्थापित

WhatsApp Image 2022 02 27 at 3.42.30 PM 1

हजारीबाग :– पूरी दुनिया में करोड़ों शिवलिंग मौजूद है सभी की अपनी अपनी मान्यता और महत्व है कुछ शिवलिंग अपने इतिहास के कारण मशहूर है तो कुछ शिवलिंग अपने चमत्कारों के कारण। आपने अधिक से अधिक शिव मंदिर मे एक गर्भ गृह में एक शिवलिंग ही देख होगा लेकिन झारखंड के हजारीबाग जिले से करीब 12 से 15 किलोमीटर की दूरी में लुपुंग गांव के सिवाने नदी के समीप में एक ऐसा मंदिर ( संढवा मठ महादेव ) है जहां मंदिर के गर्भगृह में 2 शिवलिंग स्थापित है मान्यता है कि यह शिवलिंग कई साल पुराना है यंहा के ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर यह शिवलिंग स्वयं ही प्रकट हुआ है । यह मंदिर काफी ज्यादा पुराना है जिसके वजह से मंदिर जर्जर हो गया था तब हम सब के सहयोग से मंदिर को सुंदरीकरण और यंहा पर शादी विवाह के लिए शादी घर का निर्माण किया जा रहा है प्रत्येक सोमवार को पूजा-अर्चना के लिये श्रद्धालुओं का जमावड़ा यंहा लगा रहता है हर साल की भांति इस साल भी शिवरात्रि में यंहा भव्य पूजा अर्चना के साथ मेले का आयोजन किया जाता है जिसमे अगल बगल के गांव से काफी संख्या मे लोग बजे गाजे झांकी जुलूस के साथ यंहा पहुंचते है । आमतौर पर यहां आने वाले भक्तों श्रद्धालुओं को एक साथ दो शिवलिंग देखकर आश्चर्य तो होता है लेकिन कुछ लोग इसे नजरअंदाज करते हैं तो कुछ लोग इस दो शिवलिंग के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं और आज भी बहुत कम लोगों को यह जानकारी है कि हजारीबाग जिले से महज 12 किलोमीटर दूरी में एक ऐसा भी मंदिर है जहां 2 शिवलिंग स्थापित है श्रद्धालुओं का कहना है कि भगवान शिव का यह दरबार में आकर जो भी कामना करता है उसे भगवान शिव जरूर पूरा करते हैं।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More