रांची | राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके में आज दोपहर 12 बजे मास्क लगाए अपराधियों ने भाजपा नेता को गोली मारकर घायल कर दिया. भाजपा नेता का नाम चतुर साहू है और वह ओबीसी मोर्चा के मंत्री हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद ओरमांझी थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं. वहीं घायल को निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है. ओरमांझी थाना प्रभारी ने बताया कि घायल व्यक्ति से जानकारी हासिल करने का प्रयास किया गया लेकिन वह अभी बता पाने की स्थिति में नहीं है. चतुर साहू को हाथ में गोली लगी है. पूछताछ के दौरान चतुर साहू ने बताया कि मास्क लगाए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है और मौके से फरार हो गए.
रांची में अपराधियों ने भाजपा नेता को मारी गोली
रांची | राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके में आज दोपहर 12 बजे मास्क लगाए अपराधियों ने भाजपा नेता को गोली
1 मिनट में पढ़ें

आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ