कार्यकतार्ओं को मंत्री व पीसीसी अध्यक्ष नजरअंदाज नहीं करे उन्हें दे पूरा सम्मान
गिरीडीह। कांग्रेस पार्टी की चिंतन शिविर के तीसरे दिन आज पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी आॅनलाइन कार्यकतार्ओं से जुड़े। उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस के मंत्रियों को कड़ी नसीहत दिया। राहुल गांधी ने कांग्रेसी मंत्रियों से कहा है कि वे यह नहीं भूले कि उन्हें मंत्रिमंडल में कार्यकतार्ओं ने शामिल कराया है। तो वे ही उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता भी दिखा सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि कार्यकर्ता को मंत्री नजरअंदाज नहीं करें। राहुल ने कहा कि कार्यकतार्ओं को यह पता चलता रहे कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी की सरकार है। प्रभारी अविनाश पांडेय, सह प्रभारी उमंग सिंघार, पीसीसी अध्यक्ष को निर्देश देते हुए राहुल ने कहा कि वे देखे की जिन कार्यकतार्ओं ने पार्टी की मजबूती में अहम रोल निभाया है, उन्हें उचित जगह मिले। संबोधन के दौरान राहुल ने झारखंड की स्थिति को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी ने झारखंड की आत्मा और डीएन की रक्षा करने का काम है। भाजपा और आरएसएस चाहती है कि झारखंड के ऊपर नागपुर की विचारधारा थोपी जाय। लेकिन हम चाहते हैं कि झारखंड की शैक्षिक संस्थान में हर धर्म के युवा की आवाज शामिल हो। इसी विचारधारा को हम दिल्ली में भी जोड़े। क्योंकि कांग्रेस पार्टी यूनियन आॅप स्टेट की रक्षा करने पर भरोसा रखना चाहती है।
यूनियन आॅफ स्टेट पर बीजेपी कर रही हमला
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा किसी आदिवासी की जमीन छिनती है। किसी गरीब से मनरेगा छिनती है। किसी मुस्लिम को डराती है। मतलब साफ है कि भाजपा यूनियन आॅफ स्टेट पर हमला कर रही है। राहुल ने झारखंड के कांग्रेसी कार्यकतार्ओं की तारीफ भी की और कहा कि आज हमारे कार्यकर्ता इसी विचारधारा से लड़ रहे हैं।
उनका पूरा समर्थन कार्यकतार्ओं के साथ हैं
राहुल ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस काफी मजबूत स्थिति में है। झारखंड के पास एक बड़ा अवसर है कि हम देश को दिखाएं कि हमारी सरकार गरीबी, छोटे व्यपारियों को मदद पहुंचा सकती है। राहुल ने कहा कि उनका पूरा समर्थन कार्यकतार्ओं के साथ हैं। जब भी कांग्रेस कार्यकर्ता उनसे मिलना चाहते हैं, उन्हें झारखंड बुलाना चाहते हैं, वे तैयार है। लेकिन कार्यकतार्ओं को एक बातों पर किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहिए। यह की देश किसी एक व्यक्ति का नहीं है। दो तीन उद्योगपतियों का नहीं है। यह देश गरीब, दलित और सभी धर्मों का है। यही कांग्रेस की विचाराधारा है। इसी विचारधारा के साथत हमें भाजपा से लड़ाई भी लड़ना है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!