धनबाद। बरवाअड्डा थाना के ठाकुर कुली के पास ठाकुर मोटर्स के मालिक संजीव आनंद ठाकुर को आज रात अपराधियों ने गोली मार दी है। संजीव को गोली फ्लावर मिल रानी बांध धईया के पास मारी गई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले अशर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है। संजीव आनंद ठाकुर बरवाअड्डा कमल कटेसरिया के पीछे के रहने वाले हैं। नया बाजार से अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे, इसी बीच अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। संभवतः उन्हें एक गोली लगी है। गोलीबारी के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।
ब्रेकिंग: धनबाद में गोलीबारी, व्यवसायी घायल
धनबाद। बरवाअड्डा थाना के ठाकुर कुली के पास ठाकुर मोटर्स के मालिक संजीव आनंद ठाकुर को आज रात अपराधियों ने
1 मिनट में पढ़ें

विज़ुअल मोड: इस ख़बर को 30 सेकंड की स्लाइड्स में देखें⚡ वेब स्टोरी देखें
आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ