बोकारो डीसी विजया जाधव के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। उनके सरकारी आवास से 95 हजार नगद और जेवर चोरी कर लिये गये हैं। इस संबंध में डीसी आवास में कार्यरत होमगार्ड सोनी कुमारी ने बीएस सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोनी ने बताया कि डीसी आवास में देखरेख और सुरक्षा के लिए दो अन्य होमगार्ड मंजू कुमारी और गोमा कुमारी प्रतिनियुक्ति है। इसके अलावा दो अन्य महिला पारो देवी और अंबिका साफ-सफाई का काम करती है। 18 फरवरी को पारो ने कमरा साफ किया था। लेकिन अपने निर्धारित समय से पहले ही 12.30 बजे बेटी की तबीयत खराब होने की बात कह कर वो चली गई थी।
20 फरवरी को पता चला कि 95 हजार रुपया कैश, हीरे की अंगूठी, गले का हार व हीरे के कान का सेट गायब है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को पारो देवी पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ किये जाने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और कहा कि उसने डर से जेवरात की पोटली चास तालाब में फेंक दी है। पुलिस ने तालाब की तलाशी ली लेकिन पुलिस को तालाब से जेवरात नहीं मिले। गोताखारों की टीम जेवरात की तालाश कर रही है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!