रांची। मांडर थाना क्षेत्र के ब्रांबे में एटीएम लूट की घटना को पुलिस ने विफल कर दिया है। यह घटना गुरूवार देर रात की बतायी जा रही है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मांडर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में उज्जवल उरांव, आकाश उरांव, प्रतीक खलखो और अनुराग कच्छप शामिल है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की अपराधी गुरुवार की देर रात ब्राम्बे में एसबीआई एटीएम में घुसकर लूट का प्रयास कर रहे हैं। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर अपराधियों को एटीएम के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अपराधियों ने एटीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया था। गिरफ्तार अपराधी एटीएम लूट कांड के कई घटनाओं में शामिल रह चुका है।
एटीएम लूटने का प्रयास विफल, 4 अपराधी गिरफ्तार
रांची। मांडर थाना क्षेत्र के ब्रांबे में एटीएम लूट की घटना को पुलिस ने विफल कर दिया है। यह घटना
1 मिनट में पढ़ें
आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ