हॉकी टीम के चयन के लिए 10 को एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में प्रशिक्षण शिविर

By | December 6, 2022
Hocky foto Lead 150x200 1

खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा झारखंड हॉकी

ट्रायल में महिला वर्ग के 25 और पुरुष वर्ग के लिए 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन

रांची। ओडिशा के भुवनेश्वर अगामी 20 से 30 दिसंबर तक हॉकी इंडिया द्वारा क्वालिफाई खेलो इंडिया यूथ गेम अंडर-18 हॉकी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष दोनों वर्गो में होगा। इसके लिए झारखंड सरकार के खेल विभाग के सहयोग से हॉकी झारखंड का विशेष प्रशिक्षण शिविर 10 दिसंबर से रांची में आयोजित जायेगा। प्रशिक्षण शिविर में 29 नवंबर को रांची में हॉकी झारखंड द्वारा आयोजित ट्रायल में चयनित 50 खिलाड़ी शामिल होंगे। इस ट्रायल में महिला वर्ग के 25 खिलाड़ी एवं पुरुष वर्ग के लिए 25 खिलाड़ी चयनित किए गए है। सभी खिलाड़ियों को 10 दिसंबर को दोपहर 3:00 तक मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में रिपोर्ट करने को कहा गया है। हॉकी झारखंड ने विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र भी साथ में रखने को कहा है।

पुरुष वर्ग में कैंप के लिए चयनित खिलाड़ी

नवीन केरकेट्टा, सुखनाथ गुड़िया, सिमोन बोदरा, दीपक सोरेंग, अभिषेक तिग्गा,असीम एक्का, लोदवा हस्सा पूर्ति, घुरन लोहरा (सभी नवल टाटा हॉकी अकादमी)। दुगा मुंडा, प्रेम केरकेट्टा, डेबिट धनवार, नीरज लकड़ा, अमृत तिर्की, जोसेफ टोपनो, अल्फोस गुड़िया (सभी एकलव्य हॉकी सेंटर)। विजय कुमार महतो, अमरदीप स्मार्ट कुजूर, अमित बा, अभिषेक मुंडू (सभी साई रांची)। सुमित बरवा, विशाल लकड़ा, फलाबियुस तिर्की (सभी सिमडेगा जिला)। अमित सोरेंग (आवासीय हॉकी सेंटर सिमडेगा)। दीपक बरला (आवासीय हॉकी सेंटर गुमला)। अभिषेक गुड़िया (खूंटी) शामिल है।

कैंप के लिए चयन किये गये महिला खिलाड़ी
रश्मि होरो, नीरु कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, निक्की कुल्लू, प्रमोदनी लकड़ा, बिनिमा धान, बालो होरो, फुल्मनी भेंगरा, ईडलिन बागे (सभी कलव्य हॉकी सेंटर रांची)। रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो, रोशनी आईद, अनुपमा होरो (सभी आवासीय हॉकी सेंटर बरियातू)। निशा मिंज, अनुप्रिया सोरेन, पिंकी कुमारी, रीना कुल्लू, स्वीटी डुंगडुंग (सभी आवासीय हॉकी सेंटर सिमडेगा)। अंकिता डुंगडुंग, सलोमी कांडुलना, मनीला बागे, कौशल्या कुमारी (सभी आवासीय हॉकी सेंटर लचड़ागढ़)। संजना होरो, पूनम मुंडू, मोनिका नाग (सभी साई कलकत्ता) शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *