खूंटी: झामुमो विधायक रामसूर्या मुंडा ने सोमवार सुबह एक सड़क हादसे के घायल व्यक्ति की मदद कर मानवता का परिचय दिया। विधायक अपने आवास से खूंटी की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और उसके पास घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति पर पड़ी।
घायल को अस्पताल भेजने की व्यवस्था
विधायक ने तुरंत अपने वाहन को रोका और घायल की सहायता के लिए आगे बढ़े। उन्होंने घायल व्यक्ति को उचित चिकित्सा मुहैया कराने के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। इसके बाद, रामसूर्या मुंडा अपने कार्यक्षेत्र की ओर रवाना हो गए।
