गुमला में किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला
गुमला: जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव आम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सतपारा घटा निवासी सुशांति कुमारी के रूप में हुई है, जो वार्ड पार्षद विजयपाल भगत की पुत्री हैं। इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक जांच शुरू कर दी है।
