रांची: टेंडर हार्ट स्कूल में आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि कर्नल सुदीप सिन्हा ने छात्रों को नेतृत्व के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व केवल एक पद धारण करने का नाम नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदारी निभाने, अनुशासन बनाए रखने और दूसरों के लिए प्रेरणा बनने का संकल्प है।

सुधीर तिवारी फाउंडेशन के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में मिली नेतृत्व की भूमिकाएं भविष्य के व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला होती हैं। उन्होंने नवनियुक्त छात्र परिषद से विद्यालय की गरिमा बनाए रखने और अनुशासन का उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया।

समारोह में विद्यालय की प्राचार्या उषा किरण झा, निदेशक जे. मोहंती, उप प्राचार्या शिवांगी शुक्ला, कविता किरण झा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।