झारखंड में पहली बार होगा स्काई डाइविंग फेस्टिवल, जानिए कब कहाँ ओर कैसे…

by Aaditya HridayAaditya Hriday
झारखंड में स्काई डाइविंग (Sky Diving in Jharkhand)

झारखंड में स्काई डाइविंग (Sky Diving in Jharkhand): झारखंड सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़े कदम उठाने की शुरुआत कर दी है। राज्य के पर्यटन विभाग ने स्काई डाइविंग फेस्टिवल के आयोजन की योजना बनाई है, जो राज्य में रोमांचक खेलों में रुचि रखने वालों के लिए एक अनोखा अनुभव होगा। इसके साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू और अंग्रेजों के खिलाफ उनके संघर्ष के प्रतीक डोंबारीबुरु को एक टूरिज्म सर्किट के रूप में जोड़ने का भी निर्णय लिया गया है।

राज्य की संस्कृति को मिलेगी विश्वभर में पहचान

इस टूरिज्म सर्किट में प्रसिद्ध तमाड़ के दिउड़ी मंदिर, अड़की, उलिहातू और गुटूहातू स्थित डोंबारीबुरु शामिल होंगे। इससे पर्यटकों को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों का मिश्रित अनुभव मिलेगा। झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि इस सर्किट से राज्य में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी और झारखंड के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को दुनियाभर में पहचान मिलेगी। ( झारखंड में स्काई डाइविंग (Sky Diving in Jharkhand) )

यह भी पढ़े… गिरिडीह : CO की गाड़ी को कार ने मारी टक्कर, 4 लोग घायल 

भगवान बिरसा की जन्म स्थली को किया जाएगा अपग्रेड

इसके अलावा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थली उलिहातू को पर्यटन के दृष्टिकोण से अपग्रेड किया जाएगा। यहां एक प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक स्थल का दौरा कर सकें। इसे लेकर पर्यटन मंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा और आदिवासी संस्कृति के प्रति देश-विदेश से लोग अब भी गहरी रुचि रखते हैं। यही कारण है कि सरकार भी इस दिशा में पर्यटकों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More